अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
यह नीति बताती है कि sarthua.in का उपयोग करते समय हम आपकी कौन-सी जानकारी लेते हैं, उसका क्या करते हैं और आपके पास क्या विकल्प हैं।
संक्षेप में
- अभिलेख खोजना, खाता/खेसरा/रैयत की जानकारी और नक्शा देखना बिना लॉगिन है।
- केवल मूल स्कैन किए दस्तावेज़ खोलने पर मोबाइल नंबर से OTP लॉगिन माँगा जाता है। हम आपका नाम या ईमेल नहीं माँगते। OTP भेजने वाली सेवा (Google Firebase) आपके नंबर का एक लॉगिन रिकॉर्ड रखती है, जिसे आप कभी भी हटवा सकते हैं।
- हम आपकी जानकारी बेचते नहीं, विज्ञापन के लिए उपयोग नहीं करते और किसी को साझा नहीं करते — सिवाय नीचे बताए सेवा-प्रदाताओं के।
हम कौन-सी जानकारी लेते हैं
तकनीकी जानकारी: मूल दस्तावेज़ों की थोक डाउनलोडिंग रोकने के लिए, दस्तावेज़ खोलते समय आपका IP पता एक गिनती (rate limit) के साथ अधिकतम एक दिन के लिए दर्ज होता है।
मोबाइल नंबर (केवल OTP लॉगिन करने पर): OTP भेजने और जाँचने का काम Google Firebase Authentication करता है। नंबर Firebase को भेजा जाता है, और Firebase उस नंबर का एक लॉगिन रिकॉर्ड (नंबर, पहली और पिछली लॉगिन का समय) रखता है। बॉट रोकने के लिए OTP भेजते समय Google reCAPTCHA जाँच चलती है। हमारे सर्वर पर आपका नंबर केवल आपके ब्राउज़र की लॉगिन कुकी में रहता है।
उपयोग के आँकड़े: Vercel Analytics से पेज-व्यू की गिनती, बिना कुकी और बिना आपकी व्यक्तिगत पहचान के।
जो ईमेल आप हमें भेजते हैं (नाम, ईमेल पता, संदेश), वह हमारे ईमेल पते पर पहुँचता है और केवल जवाब देने के लिए उपयोग होता है।
जानकारी का उपयोग
- बार-बार अनुरोध और दस्तावेज़ों की थोक डाउनलोडिंग (bot/scraper) रोकने के लिए।
- मूल स्कैन किए दस्तावेज़ खोलने के लिए आपका मोबाइल नंबर सत्यापित करने (OTP) के लिए। इस नंबर पर कोई विज्ञापन या प्रचार संदेश नहीं भेजा जाता।
- आपके ईमेल अनुरोध का जवाब देने के लिए।
जानकारी कितने समय रखी जाती है
- दस्तावेज़ दर-सीमा रिकॉर्ड (IP): अधिकतम एक दिन, फिर अपने-आप हट जाते हैं।
- Firebase में नंबर का लॉगिन रिकॉर्ड: जब तक आप हटाने का अनुरोध न करें। लॉगिन की दर-सीमा का रिकॉर्ड (IP): अधिकतम एक घंटा, फिर अपने-आप हट जाता है।
- लॉगिन: 7 दिन, केवल आपके ब्राउज़र की कुकी में।
- पहले के लॉगिन खाते (ईमेल), जब पोर्टल पर लॉगिन होता था: जब तक आप उन्हें हटाने का अनुरोध न करें।
सेवा-प्रदाता
पोर्टल चलाने के लिए ये सेवाएँ आपकी जानकारी को हमारी ओर से प्रोसेस करती हैं: Amazon Web Services (डेटाबेस, दस्तावेज़ भंडारण — मुंबई क्षेत्र), Google Firebase व reCAPTCHA (लॉगिन OTP का SMS भेजने और जाँचने के लिए), Vercel (वेबसाइट होस्टिंग व आँकड़े) और ImprovMX (sarthua.in पर आने वाले ईमेल को हमारे इनबॉक्स तक पहुँचाने के लिए)। इन पर उनकी अपनी गोपनीयता नीतियाँ भी लागू होती हैं।
भू-अभिलेखों में दर्ज नाम
खतियान में दर्ज रैयतों के नाम, खाता और खेसरा सार्वजनिक भू-अभिलेखों का हिस्सा हैं और खोज व खाता/खेसरा/रैयत पेजों पर दिखते हैं, जो सर्च इंजन में भी दिख सकते हैं।
यदि आप या आपका परिवार किसी प्रविष्टि को पोर्टल के सार्वजनिक पेजों से हटवाना या सुधरवाना चाहते हैं, तो हर अभिलेख पेज पर दिए "सुधार या जानकारी हटाने का अनुरोध करें" लिंक से या privacy@sarthua.in पर ईमेल करें। हम अनुरोध की जाँच कर उचित प्रविष्टि हटा देंगे। मूल सरकारी अभिलेख में सुधार केवल अंचल कार्यालय से हो सकता है।
आपके अधिकार
यदि आपने पहले (जब पोर्टल पर लॉगिन होता था) ईमेल से लॉगिन किया था, तो आप कभी भी उस खाते की जानकारी देखने या पूरी तरह हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। अनुरोध उसी ईमेल से भेजें। OTP लॉगिन वाले नंबर का Firebase रिकॉर्ड हटवाने के लिए वही नंबर लिखकर ईमेल करें। बच्चों के लिए यह पोर्टल नहीं बना है और हम जानबूझकर बच्चों की जानकारी नहीं लेते।
सुरक्षा
पूरा पोर्टल HTTPS पर चलता है। दस्तावेज़ और लॉगिन कुकी HttpOnly और Secure हैं, OTP की जाँच Firebase करता है, और हर दस्तावेज़ का पेज केवल अल्प-अवधि के हस्ताक्षरित टोकन से खुलता है। फिर भी इंटरनेट पर कोई भी व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती।
नीति में बदलाव
इस नीति में बदलाव होने पर यह पेज अपडेट होगा और ऊपर "अंतिम अपडेट" की तारीख बदलेगी।
गोपनीयता संबंधी अनुरोध
किसी भी गोपनीयता प्रश्न, खाता हटाने या जानकारी हटाने के अनुरोध के लिए: